फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के लिए पहुंची नवविवाहिता को प्रेमी संग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज के लिए पहुंची नवविवाहिता को प्रेमी संग दबोचा
विज्ञापन

मवाना। छह माह पहले शादी के बंधन में बंधी विवाहिता चार दिन पूर्व मायके से प्रेमी संग फरार हो गई। शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका तहसील में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे तो मायके व ससुराल वालों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। काफी देर तक तहसील के बाहर हंगामा चलता रहा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र का होने के चलते स्थानीय पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मवाना निवासी एक युवक से छह माह पहले हुई थी। शादी के बाद युवती के ससुराल में पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा युवक से बातचीत होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे के संग रहने का निर्णय लिया। मामले की जानकारी पति को लगी तो उन्होंने नवविवाहिता पर पाबंदी लगा दी। चार दिन पहले घर में गृह क्लेश होने पर पति उसे अपनी ससुराल छोड़ आया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला प्रेमी भी प्रेमिका के मायके पहुंच गया और नवविवाहिता को लेकर फरार हो गया। युवती के फरार होने की जानकारी ससुराल पक्ष को दी। ससुराल में भी पड़ोसी युवक के गायब मिलने पर पति पक्ष की ओर से मामले की गुमशुदगी परीक्षितगढ़ थाने में दी गई। शनिवार दोपहर चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज के कागज तैयार करवाने वकील के चैंबर पर बैठे प्रेमी-प्रेमिका को पति और उसके परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर दबोच लिया और मवाना पुलिस को सूचना दी। ससुराल और मायके वालों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने ले आई। सूचना पर पहुंची परीक्षितगढ़ पुलिस दोनों को अपने को अपने साथ ले गई। बता दें कि पकड़ा गया प्रेमी भी शादीशुदा है। प्यार के चक्कर में पड़कर प्रेमी ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को उसके मायके में छोड़ रखा है। हालांकि, नवविवाहिता के पति ने पुलिस के सामने फरार हुई पत्नी को संग रखने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें