मुजफ्फरनगर के चरथावल में दो दिन पूर्व दुल्हन बनकर ससुराल आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय पिता व अन्य परिजन ससुराल पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा के मोहल्ला शंकर पट्टी निवासी सचिन सैनी पुत्र शरणदास घर में ही टीवी रिपेयरिंग शॉप करता है। सचिन की शादी 29 जून को शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नागौर निवासी नेहा से हुई थी। कोरोना वायरस के चलते सादगी से शादी की सभी रस्में हुईं, जिसके बाद उसी दिन शाम को नेहा दुल्हन बनकर कुटेसरा में सचिन के घर आ गई थी।