फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Wed, 20 Nov 2019 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिजनौर के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा निवासी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पुत्री मोनिका की शादी 10 फरवरी 2019 को अफजलगढ़ कोतवाली के गांव शेरगढ़ निवासी श्रीपाल के पुत्र आंचल के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले मोनिका को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

ससुराल वालों की प्रताड़ना से बचने के लिए मोनिका ने अपने नाम की ढाई लाख रुपये की एफडी भी तुड़वाकर रकम पति को सौंप दी थी। इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। इसके चलते करीब तीन माह पहले वह पुत्री को मायके ले आये थे। दो माह पहले ही ससुराल वालों के आग्रह पर परिजनों ने मोनिका सुसराल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार की रात पति आंचल, देवर छोटे और ससुर श्रीपाल ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। इस संबंध में कोतवाल आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

सीओ ने भी की घटनास्थल की जांच
सीओ महेश कुमार ने भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। नायब तहसीलदार परमानंद ने अपनी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिवजाया।

ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर, कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से रबर के दस्ताने व टूटी हुई चूड़ियां बरामद हुई है। घटना वाले मकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें