फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नए साल की पार्टी में बवाल, डीजे बंद होते ही ग्रैंड फाइव रिजॉर्ट में मारपीट

Fri, 02 Jan 2026 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांधला क्षेत्र के भारसी मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित ग्रैंड फाइव रिजॉर्ट में बुधवार रात नए साल के कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों ने मंडप के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष के आकाश व राहुल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंडप मैनेजर अनिल गोस्वामी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच में लग गई है।
विज्ञापन


मंडप संचालक अनिल गोस्वामी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार बुधवार रात मंडप में नव वर्ष का उत्सव चल रहा था। रात 12 बजे के करीब नियमों का पालन करते हुए डीजे बंद कर दिया गया। 
इसी बात को लेकर वहां मौजूद आकाश, राहुल और आयुष की डीजे संचालक से तीखी बहस हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: 'सर, दोनों मुझे मार देंगे…’ कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती और पत्नी पर युवक के गंभीर आरोप, महिला ने दी सफाई
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद आरोपी आयुष अपने अन्य साथियों को लेकर मंडप के बाहर पहुंच गया। हमलावरों ने मंडप के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में विशाल, नीटू और गौरव सहित चार कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान मंडप में मौजूद मेहमानों में भगदड़ मच गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो आरोपियों, आकाश और राहुल को हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके से दो कारों को भी कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया है। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज की कैंटीन में दो छात्राएं भिड़ीं, वीडियो वायरल
गंगानगर क्षेत्र के एक कॉलेज की कैंटीन में दो छात्राओं में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही है। दो युवक बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

कैंटीन के एंट्री गेट पर एक छात्रा दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर मारपीट कर रही है। एक छात्र मारपीट करने वाली छात्रा को पकड़कर हटा रहा है। एक अन्य युवक भी दौड़कर आता है और दोनों को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है।  

कुछ छात्रों का कहना है कि एक छात्रा भाई की गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर रही है, उसका भाई उसे पकड़कर हटा रहा है। इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें