फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: (संशोधित खबर)माहिर हत्याकांड में नया मोड़, भाई पर हमला, 14 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने लगाया मारपीट और पथराव करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। 16 माह पुराने मेडिकल स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जहां कुछ संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है, वहीं माहिर के बड़े भाई भूरे ने अपने घर पर पथराव और मारपीट को लेकर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
गांव जिसोरा निवासी माहिर मुंडाली गांव में मेडिकल स्टोर संचालित करता था। करीब 16 माह पहले एक रात वह स्टोर बंद कर अपने गांव जिसोरा लौट रहा था। रास्ते में तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से मामले की जांच में लगी है और पिछले दस दिनों से जांच में तेजी आई है। परिजनों द्वारा कुछ नाम सौंपे जाने के बाद पुलिस संदिग्धों के नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को माहिर के भाई भूरे ने मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विगत दिनों 14 लोगों ने उनके घर पर पथराव किया और मारपीट की। हमलावरों ने भूरे को माहिर की तरह ही जान से मारने की धमकी भी दी। भूरे ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और वीडियो पुलिस को सौंपे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि भूरे की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में त्वरित जांच चल रही है। पुलिस मामले को लेकर सतर्क है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव में तनाव का माहौल
माहिर हत्याकांड के गरमाने के बाद गांव जिसोरा में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। मृतक के भाई की ओर से 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने से क्षेत्र के लोगों को किसी भी अनहोनी की आशंका है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें