Meerut News : अब मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन जल्द चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिख कर जल्द नई ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया है।
मेरठ जनपद वासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। जल्द ही मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन वाया लखनऊ होकर जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिख कर जल्द नई ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मेरठ से सीधी वाराणसी तक कोई ट्रेन नहीं है। काफी समय से वाराणसी के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग जनता कर रही है। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गत 15 फरवरी को रेल मंत्री को पत्र भेज कर मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन चलाने की मांग की थी। जिस पर सोमवार को रेल मंत्री ने डॉ. वाजपेयी को पत्र का जवाब भेजा है।