फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड पर आज से नया ट्रैफिक प्लान  

Mon, 10 Apr 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस डेढ़ घंटे के लिए चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर सोमवार से इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए वेस्ट एंड रोड के दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन

टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि जाम की समस्या और स्कूली बच्चों की सुविधा को देखकर यह फैसला लिया गया है। वेस्ट एंड रोड पर दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किये जा रहे। वेस्ट एंड रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को भूसा मंडी की तरफ से नहीं आने दिया जाएगा। सदर थाने की तरफ से भी इस रोड पर ऐसे वाहन नहीं आएंगे। इसके अलावा बालाजी मंदिर की तरफ से भी चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा। जो अभिभावक अपने बच्चों को लाने-ले जाने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, उनसे भी अपील की गई कि कार को या तो वेस्ट एंड रोड पर न लाएं या कहीं दूसरी जगह उसे पार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें