फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आधुनिक इंटीग्रेटेड टाउनशिप में मार्च तक होगी प्लॉटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर मोहिउद्दीनपुर में प्रस्तावित प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप अब अंतिम तैयारी के दौर में पहुंच गई है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) द्वारा विकसित की जा रही यह विश्व स्तरीय परियोजना कुल 295 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी, जिसमें अब तक 149 हेक्टेयर भूमि की खरीदारी और कब्जा पूरा हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर पहले फेज में करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) द्वारा जोनल प्लान तैयार किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है। लेआउट प्लान स्वीकृत होते ही रेरा (आरईआरए) से पंजीकरण कराया जाएगा। मार्च तक पहला सेक्टर लॉन्च करने की तैयारी तेज है, जिसमें लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लॉटिंग शुरू होगी। टाउनशिप को फेज-1 और फेज-2 में विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 31 सेक्टर होंगे।यह टाउनशिप आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियों का अनूठा मिश्रण होगी। यहां सभी आय वर्गों के लिए प्लॉट उपलब्ध होंगे, साथ ही आईटी सेक्टर, अपार्टमेंट्स, ग्रुप हाउसिंग और बाजार भी विकसित किए जाएंगे। खास बात यह है कि हर आवास से अधिकतम 500 मीटर की दूरी पर बाजार उपलब्ध होगा।
निजी बिल्डर भी ग्रुप हाउसिंग प्लॉट लेकर कॉलोनियां विकसित करेंगे। टाउनशिप में एक ही परिसर में रहने, काम करने और व्यापार करने की सुविधा होगी। यह लोगों को आधुनिक जीवनशैली का नया अहसास कराएगी। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि भूमि खरीदारी जारी है। जल्द ही लेआउट अंतिम रूप लेगा। मुख्य मार्ग के अलावा आंतरिक गांवों से भी सीधी कनेक्टिविटी होगी। यह परियोजना एनसीआर क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहतर विकल्प भी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें