मोदीपुरम। नए साल का आगाज इस बार कड़ाके की ठंड से होगा। 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और 27 व 28 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को सुबह के समय घटा छाई रही, दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से शहरवासियों ने राहत महसूस की।
मंगलवार को मौसम में फिर बदलाव आया और तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। रात का तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में हल्की धूप निकली तो शहरवासियों ने राहत महसूस की। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 26 दिसंबर से मौसम में बदलाव आएगा और कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। 27 व 28 दिसंबर को बारिश की संभावना बन रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा चलने से मंगलवार को शहर के एक्यूआई स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। एक्यूआई का स्तर 200 से नीचे आकर 175 के स्तर पर पहुंच गया। गंगानगर में 178, जयभीमनगर में 147, पल्लवपुरम 199, बेगमपुल 201, दिल्ली रोड 210 दर्ज किया गया।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur