फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में नए मानक रोकेंगे वायु प्रदूषण, SO2 और NOX के लिए तय हुए मापदंड

Wed, 21 Nov 2018 11:29 AM IST
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली और एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए औद्योगिक इकाइयों के लिए नए नियम बनाए हैं। इनके तहत मेरठ समेत 8 जिलों में लगी इकाइयों की जांच की जाएगी। इसके लिए पहली बार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के मापदंड तय किए हैं।
विज्ञापन

 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एनसीआर में संचालित उद्याोगों में स्थापित बॉयलरों के उत्सर्जन में सल्फर डाई ऑक्साईड (एसओटू) नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) के लिए नए मानक बनाए हैं। औद्योगिक ईकाईयों से निकलने वाले प्रदूषण की जांच में इन्हें शामिल किया जाएगा।

मेरठ और बागपत में ऐसी 73 अद्यौगिक इकाई हैं। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 300 और नोएडा में 248 इकाई हैं। मेरठ समेत आठ जनपदों में नए मानकों से जांच के लिए तीन अलग अलग टीम बनाई हैं। ये टीमें रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को देंगी। जो उद्योग मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं मापदंड
एसओटू का मापदंड ठोस ईंधन के लिए 6 प्रतिशत शुष्क, तरल ईधन के लिए 3 प्रतिशत शुष्क ओटू पर 600 मिलीग्राम और एनओएक्स के ठोस ईधन के लिए 6 प्रतिशत शुष्क और तरल ईधन के लिए 3 प्रतिशत शुष्क ओटू पर 300 मिलीग्राम रखा गया है। औद्योगिक बॉयलर कृषि आधारित ईंधन, प्राकृतिक गैस और अन्य ईंधन पर आधारित हैं।  

टीम संख्या एक :  
1 योगेंद्र कुमार, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी मेरठ 2. अरुण कुमार मिश्र, वैज्ञानिक सहायक मेरठ, 3. बालेंद्र त्यागी, अनुश्रवण सहायक मेरठ।   
टीम संख्या दो : 
1 डीसी पांडेय, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी मुजफ्फरनगर, 2. आरएन सिंह, वैज्ञानिक सहायक मुजफ्फरनगर, 3. विजय कुमार शर्मा अनुश्रवण सहायक मुजफ्फरनगर।  
टीम संख्या तीन : 
1 हरीश चंद्र जोशी, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, 2. सुशील कुमार, वैज्ञानिक सहायक नोएडा, 3. सुभाष चंद्र, वैज्ञानिक सहायक गाजियाबाद,4. अनिल कुमार गुप्ता, अनुश्रवण सहायक गाजियाबाद।

सीपीसीबी ने एनसीआर की औद्योगिक ईकाईयों के लिए एसओटू, एनओएक्स के मापदंड तैयार किए, जिनके लिए तीन अलग अलग टीम बनाई हैं। ये औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेजेगी। -आर.के. त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, मेरठ। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें