फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए सपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत

विज्ञापन
सपा के नए जिलाध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन
मेरठ। नए जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर गुमी का बुधवार को उनके गांव गुमी में उनके घर पर स्वागत किया गया। उन्हें शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव गुर्जर काजीपुर, मोनू पवार, अंकित अधाना, रिंकू भड़ाना, निखिल सिंह. सोनू पवार आदि मौजूद रहे। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का इसके लिए धन्यवाद भी किया। कहा कि गुर्जर समाज का उत्पीड़न और अपमान किया जा रहा है। आए दिन मुकदमे लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अब समाजवादी पार्टी ने सम्मान देकर गुर्जर समाज का मान बढ़ाया है। इधर, जिला अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार मेरठ पहुंचे कर्मवीर गुमी का सपा कार्यकर्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक योगेश वर्मा, गिरेंद्र प्रधान गुमी, पुष्पेंद्र कसाना, जगदीश पूठा, प्रदीप कसाना, नदीम चौहान, भारत सिंह, हरिभूषण खटीक, मनोज चपराणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें