सहारनपुर। जिले में संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज यूपी-11 सीवी शुरू कर दी है। नई सीरीज में अपने वाहनों का पंजीकरण कराने वाले इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। वीआईपी नंबरों की ई-ऑक्सन शनिवार यानी आज सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में चालू पंजीकरण सीरीज यूपी-11सीयू (गैर परिवहन वाहन) शुक्रवार को पूर्ण हो गई है। नई पंजीकरण सीरीज यूपी-11सीवी के नंबर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू कर दी है। शनिवार सुबह 10 बजे से वीआईपी नंबरों की ई-ऑक्सन सेवा प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्ण हुई पंजीकरण यूपी-11सीयू के अवशेष रह गए नंबर ब्लॉक कर दिए गए। किसी व्यक्ति, संस्था को अपनी पसंद का नंबर लेना है तो वह स्वयं उपस्थित होकर या फिर अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अपनी फाइलें जमा करवा सकते हैं।