फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोसाइटी के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में हुए चुनाव। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेरठ। डिफेंस एन्क्लेव बी पॉकेट रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदेश राणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में अध्यक्ष ने कहा कि सोसायटी के सभी लोगों ने भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई, पार्क के सौंदर्यीकरण, बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव सहित अन्य कार्यों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

कम्यूनिटी हॉल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यकारिणी के संरक्षक ले. जनरल जेएस वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद यादव, महासचिव उदयवीर सिंह, सचिव चरण सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज राजपूत, सदस्य आरडी भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा, केके अरोडा, राम प्रेमी, सीके शर्मा, कुलभूषण बहल, नरेंद्र सिंह, नरेश गिरि, मुकेश पुंडीर, भरत सिंह आदि को कर्नल विनोद उज्जवल ने शपथ दिलाई। अध्यक्षता प्रिसिंपल रामपाल सिंह ने की। संचालन विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर अरुण सांगवान, डॉ. राजवीर सिंह, तहसीलदार केपी सिंह तालियान, डॉ. हरपाल सिंह, मनोज त्यागी, रोहित चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें