फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बना नया कोविड केयर सेंटर, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज को बनाया लेवल टू हाॅस्पिटल

Wed, 10 Jun 2020 09:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
मेरठ में मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज कोविड केयर सेंटर नए शासनादेश के अनुसार लेवल टू हॉस्पिटल में परिवर्तित हो गया है। इसके अंदर 320 बेड होंगे। यह पांच वेंटिलेटर से युक्त होगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज बाईपास रोड मेरठ को भी कोविड केयर सेंटर चुना गया है। जिससे जिले में अब कोविड सेंटरों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन


16 जून की सुबह दस बजे नई टीम श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज में अपना स्थान ग्रहण करेगी। डॉ. महेश चंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाए गए हैं। वह श्रीराम पांचली लेवल वन हॉस्पिटल के प्रभारी भी रहेंगे। श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज सौ बेड का हॉस्पिटल है।

इसमें 16 जून से आने वाले सभी नए पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। डॉ. आरके सरोहा मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज लेवल दो हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी बनाए हैं। श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज जिले में कोविड-19 का पांचवा सेंटर बनाया है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज मेरठ, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा, सुभारती और पांचली में कोविड सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें