फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर पर नया फीडर बनाया, दूर होगी खैर नगर की बिजली समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घंटाघर उपकेंद्र क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त भार के कारण बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। विभाग की ओर से क्षेत्र में एक अतिरिक्त फीडर तैयार कर और पुराने तारों को बदलकर यहां अतिरिक्त विद्युत भार को कम किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने एक नया फीडर शीश महल में बनाकर उस पर पांच ट्रांसफार्मरों का भार अलग किया है। इससे क्षेत्र के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधी राहत पहुंचेगी। वहीं, विभाग की टीम में शामिल 11 केवी नोर्थ के अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी और अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने सोमवार को सराफा बाजार के नील गली में पुराने तारों को बदलवाया। विभाग की ओर से केसरगंज में भी लगभग 1.5 किमी पुराना तार बदलकर नया तार लगाया गया। इससे यहां के उपभोक्ताओं की बार बार बिजली आने जाने और फाल्ट होने की समस्या दूर होगी।
बता दें कि अभी तीन दिन पूर्व ही खैर नगर क्षेत्र के दवा व्यापारियों ने बिजली समस्या को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया था। उनके यहां भी बार बार बिजली आने जाने की समस्या बनी थी। नया फीडर बनने से खैर नगर क्षेत्र की बिजली समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें