फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए वरदान साबित होगी नई शिक्षा नीति: डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार के लिए वरदान साबित होगी नई शिक्षा नीति: डॉ. दिनेश शर्मा
विज्ञापन

मेरठ। नई शिक्षा नीति रोजगार के लिए वरदान साबित होगी। क्योंकि रोजगार को नई शिक्षा नीति से जोड़ा गया है। सीखने के लिए नई शिक्षा नीति को लाया गया है। यह बात विद्या भारती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नई शिक्षा नीति पर आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही।
विज्ञापन

सीसीएसयू के सभागार में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सिस्टम में जो भी कमी है उसको दूर कर संस्कार परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रतिभाशाली बच्चे अपनी क्षमताओं का प्रयोग कर सकें। हम 2030 तक विजन लेकर चल रहे हैं, जिसमें नवाचार के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर भारत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा आयोग प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राज्य शिक्षा आयोग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम करेगा। अध्यक्षता कर रहे सीसीएसयू के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा ने कहा कि 1986 के बाद से यदि हमने प्रयास किए होते तो हम आज आर्थिक, ज्ञान और अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहे होते। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, संयोजक डॉ. राजीव सिजेरिया, सह संयोजक नीतिश कुमार, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. वीरपाल सिंह, डॉ. नरेंद्र पांडे, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, अरुण, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. राहुल शर्मा, विद्यार्थी परिषद के प्रांत सगठन मंत्री महेश राठौर, धर्मेंद्र शर्मा, हंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें