फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल : देश में पहली बार प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर सिस्टम तैयार, सचिव के सामने हुआ ट्रायल

Tue, 06 Jul 2021 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इतने कम समय में पहला मॉडल बनाकर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने इस ट्रायल की एक मिनट आठ सेकेंड की वीडियो भी शेयर किया।
विज्ञापन
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रैपिड रेल के स्टेेशनों पर यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। यात्री चाहकर भी ट्रैक पर नहीं पहुंच पाएंगे। जब स्टेशन पर रैपिड रेल पहुंचेगी, तभी स्क्रीन डोर खुलेंगे। इसकी तैयारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने की है। इसके लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर सिस्टम तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इसका पहली बार सफल ट्रायल शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के सामने किया गया। उन्होंने इस ट्रायल की तारीफ करते हुए ट्विटर पर शेयर किया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम रैपिड रेल में स्वनिर्मित उपकरण को अपना रहा है। खासतौर पर सचिव ने इसी टैग लाइन से प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर के ट्रायल को शेयर किया।

इस प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर सिस्टम को देश की नवरत्न कंपनियों में शामिल भारत इलेेक्ट्रॉनिक्स ने तैयार किया है। इसके बन जाने से के बाद आत्मनिर्भर भारत की तरफ कदम बढ़ा है। रैपिड रेल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर सिस्टम को लगाया जाना है। एक प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर का ट्रायल सफल हुआ है।
विज्ञापन


इस ट्रायल के लिए शहरी विकास मंत्रालय सचिव ने भी एनसीआरटीसी टीम के प्रयोग और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक रैपिड रेल का संचालन शुरू किया जाए, जिससे आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर रैपिड रेल की सौगात देशवासियों को दी जा सके।
 
रोजगार बढ़ेंगे, विश्व अपनाएगा तकनीक
शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस तरह के उपकरण को बनाकर रोजगार की संभावनाओं में बढ़ोतरी होगी। विश्व स्तर से भी इस तकनीक की मांग की संभावना है। इतने कम समय में पहला मॉडल बनाकर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने इस ट्रायल की एक मिनट आठ सेकेंड की वीडियो भी शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें