फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेंगू, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस के नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शनिवार को डेंगू, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू के दो मामले दर्ज किए गए हैं। 25 वर्षीय महिला निवासी गणपति विहार कंकरखेड़ा को डेंगू की पुष्टि हुई है। वह घर पर उपचाराधीन है। वहीं, 10 वर्षीय बच्ची फतेहुल्लापुर की निवासी है जिसे तेज बुखार और प्लेटलेट्स गिरने के बाद एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
चिकनगुनिया का एक मामला इशरपुरी तहसील क्षेत्र से सामने आया है। यहां 23 वर्षीय श्रमिक युवक बुखार और जोड़ों में दर्द से पीड़ित मिला है। इसके अलावा अमरपुर गांव की 17 वर्षीय छात्रा में लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि हुई है। उसे एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सिसौली भावनपुर की 46 वर्षीय गृहिणी में स्क्रब टाइफस पाया गया है। उन्हें न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी इलाकों में मच्छरजनित रोगों को रोकने के लिए फॉगिंग और सर्वे के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों ने लोगों से पानी जमा न होने देने और शरीर को ढककर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें