फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह को मिली संयुक्त आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह को मिली संयुक्त आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी
विज्ञापन

मेरठ। आबकारी विभाग में रिक्त चल रहे पदों पर शासन ने तैनाती कर दी है। संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेशमणि त्रिपाठी के बाद खाली हुए पद पर महेंद्र सिंह को भेजा गया है। इसके अलावा दो नए आबकारी निरीक्षक भी जनपद को मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले माह बुलंदशहर में जहरीली शराब से पांच मौतों के बाद शासन ने बड़ी कार्यवाही की थी। क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के अलावा कुछ बड़े अफसरों तक इसकी आंच पहुंची। संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेशमणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद पटेल को भी यहां से हटा दिया गया था। तभी से दोनों पड़ खाली चल रहे थे। हाल ही में यहां संयुक्त आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय से महेंद्र सिंह को तैनात कर दिया गया। हालांकि उप आबकारी आयुक्त पद अभी खाली चल रहा है। उधर, खाली चल रहे आबकारी निरीक्षक के पद भी भर गए हैं। रिश्वत के मामले में निलंबित हुए अतुल त्रिपाठी के स्थान पर महिला निरीक्षक ज्योति अग्रवाल को दायित्व मिला है जबकि तथाकथित ऑडियो के आधार पर निलंबित हुए सेक्टर दो के निरीक्षक विरजु प्रसाद गुप्ता की जगह मुख्यालय से राजेश कुमार तिवारी को भेजा गया है। अभी तक सेक्टर एक के निरीक्षक मोहम्मद असलम पर इसका अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें