फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए व पुराने सदस्यों ने साझा किया अपने अनुभव

विज्ञापन
पहल एक प्रयास संस्था ने 13वां वार्षिकोत्सव मनाया।
विज्ञापन
हल एक प्रयास संस्था ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

मेरठ। पहल एक प्रयास संस्था का 13वां वार्षिकोत्सव एक मंडप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के नए-पुराने सदस्यों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था के 13 वर्षों के सामाजिक कार्यों और भविष्य के संकल्पों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुआ। संस्था के संस्थापक डॉ. विश्वजीत बेम्बी ने उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और सदस्यों को संस्था की सबसे बड़ी ताकत बताया।
विज्ञापन

कप्तान किरण चौधरी और संग्राम सिंह ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय पदक से सम्मानित सरबजीत कपूर और डॉ. बृजेश त्यागी का सम्मान किया गया। अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बसंत चौहान, राजीव अग्रवाल, अरुण शर्मा और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे। इनके साथ ही पंकज पहल, अर्पित भारद्वाज, उमेश राघव, कैप्टन शिवेंद्र बेम्बी, नीरज अरोड़ा, भानु सिंह, नितपाल और असीम कायस्थ भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें