फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रपाल हत्याकांड़ : वादी की पॉलिग्राफ रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य जुटा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में तीन साल पहले हुए नेत्रपाल हत्याकांड़ के मामले में वादी चरण सिंह की पॉलिग्राफ रिपोर्ट के आधार पर पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है। जिससे नेत्रपाल हत्याकांड़ की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 अप्रैल, 2022 की रात गांव पांचली बुजुर्ग के बाहरी छोर पर स्थित गोशाला में सो रहे चौकीदार नेत्रपाल, उसके भाई चरण सिंह और साथी हारुन पर डकैती के बाद हमला हुआ था। इस दौरान नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चरण सिंह के अनुसार वह हमले के वक्त भाग निकला और घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। वहीं, हमले के दौरान मौके पर मौजूद हारुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के बड़े भाई चरण सिंह की तहरीर पर सुमित, संजीव, सद्दाम, अब्बास, दीनू और इसरार के अलावा पांच अज्ञात को नामजद किया गया था। हालांकि चश्मदीद गवाह, मृतक के भाई व हमले में घायल हारुन के अलग-अलग बयानों के चलते मामला उलझ गया था।
इसे सुलझाने के लिए पुलिस ने संदिग्धों व आसपास के करीब 40 से अधिक लोगों से पुलिस पूछताछ की थी। 80 से ज्यादा लोगों के मोबाइल को भी पुलिस खंगाल चुकी है। पुलिस ने 8 मई को वादी चरण सिंह का दिल्ली स्थित लैब में पॉलिग्राफ टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस पॉलिग्राफ टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस ने पॉलिग्राफ टेस्ट रिपोर्ट को गोपनीय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें