फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपत्ति के लिए दिव्यांग चाचा की जान के दुश्मन बने भतीजे

Tue, 27 Dec 2022 04:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पीड़ित ने बताया कि उनका लगभग डेढ़ सौ गज का मकान था। जिसमें से 80 गज का हिस्सा वह अपने बड़े भाई को वर्षों पूर्व दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर निवासी दिव्यांग विजयपाल ने अपने भतीजों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वर्षों पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने के बावजूद भतीजे उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छोटा हसनपुर निवासी विजयपाल सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उनका लगभग डेढ़ सौ गज का मकान था। जिसमें से 80 गज का हिस्सा वह अपने बड़े भाई को वर्षों पूर्व दे चुका है। लगभग 70 गज के मकान में वह पिता और अन्य भाइयों के साथ रहता है। आरोप है कि उसके बड़े भाई के दो बेटे अब उसके मकान पर नजर गड़ाए हुए हैं। उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।

कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन भतीजों ने पंचायत की बात मानने से भी इन्कार कर दिया। रविवार को भतीजों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची तो भतीजे फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर भतीजों से अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें