फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भतीजे पर घर में चोरी करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की विजयलक्ष्मी ने अपने भतीजे निखिल उर्फ विशू पर घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में लग गई है। फिलहाल आरोपी अपने घर से गायब है। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित दंपती को धमका दिया।
विज्ञापन


पौदीवाड़ा सराय बहलीन निवासी विजय लक्ष्मी ने कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनके पति अर्जुन सिंह नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी हैं। 18 अप्रैल की रात किसी कारणवश वह अपने दूसरे मकान पर रुक गए थे, जिससे वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान उनके जेठ रवि भूषण ने उन्हें नीचे वाले कमरे में सोने को कहा। पीड़िता के अनुसार रात में मौका पाकर जेठ का बेटा निखिल उर्फ विशू छत के रास्ते उनके कमरे में घुस आया। आरोपी ने अलमारी में रखे करीब 1500 रुपये और झुमकी, कुंडल, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां और चेन चोरी कर ली। सुबह के समय कमरे में पहुंची तो देखा की अलमारी में रखी नकदी और जेवर गायब मिले। जब उन्होंने पति के साथ आरोपी के माता-पिता से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट पर उतारू होते हुए से जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें