फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेहा के नहीं हुए बयान, अजय का फोन बंद

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस शुक्रवार को भी साकेत पहुंची। नेहा दीवान के बयान नहीं हुए और अजय दीवान का मोबाइल नंबर बंद बताता रहा। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विसंबर दयाल गंगवार का कहना कि दंपती के बयान के बाद ही पुलिस की विवेचना आगे बढ़ेगी। चाय में जहर देने के आरोप की पुष्टि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन

साकेत ए-70 निवासी अजय दीवान पर उनकी पत्नी नेहा दीवान ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दीवान समूह के परिवार से जुड़ा है। इसके चलते पुलिस तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। दो दिन से पुलिस दंपती के बयान लेने के लिए साकेत जा रही है। नेहा दीवान ने तबियत खराब बताकर बयान देने से अभी मना किया है। अजय दीवान पारिवारिक विवाद बताकर सुलह करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम साकेत पहुंची। पुलिस का कहना है कि अजय के मोबाइल पर कॉल की। वह बंद मिला। अजय की तलाश में पुलिस गौतमबुद्धनगर जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें