फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही : एसडीएम

विज्ञापन
सरधना। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तहसील सभागार में समीक्षा की गई। संवाद
विज्ञापन
एसआईआर की समीक्षा में एसडीएम हुए सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की शुक्रवार को तहसील सभागार में समीक्षा की गई। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित रहे।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम आयोग की प्राथमिकता में है। ऐसे में सभी बीएलओ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें। देरी, त्रुटि या लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई तय है। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में सतर्कता के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद लापरवाही मिलने पर 15 बीएलओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने दोहराया कि केवल गंभीर और उचित कारण होने पर ही किसी को छूट दी जाएगी। समीक्षा के दौरान एसडीएम ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वह रोजाना अपने-अपने बूथों की निगरानी करें और बीएलओ द्वारा भेजी गई जानकारी का मौके पर भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और स्थानांतरण से जुड़े संशोधन पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि किसी बूथ की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर संबंधित कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अभियान पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में नायब तहसीलदार राहुल सिंह, भूपेंद्र कुमार और ज्योति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें