फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पटल व्यवस्था पर टकराव, सभासद पहुंचे कमिश्नर कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने फर्जी हस्ताक्षर मामले में गहन जांच व कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में सितंबर माह में हुई बोर्ड बैठक में कर्मचारियों से संबंधित लिए गए निर्णय पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ सभासद इस प्रस्ताव को पहले की तरह यथावत रखने की मांग कर रहे हैं ताकि पालिका कार्यालयों की व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही उन्होंने शिकायत पत्र और वापसी पत्र पर सभासदों के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की गहन जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को सभासदों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
सभासदों का कहना है कि पूर्व में पत्र जारी करते हुए केवल दो लिपिक होने के कारण पुराने व अनुभवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पटल कार्य में सहयोग लेने का प्रस्ताव पास कर क्रियान्वयन के लिए भेजा गया था। आरोप है कि एक लिपिक द्वारा फर्जी हस्ताक्षरों वाला पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया ताकि उक्त प्रस्ताव को निरस्त कराया जा सके। सभासदों ने इसे गलत करार देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव पालिका व जनहित में है इसलिए इसे निरस्त नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सभासदों ने ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका में वर्तमान में मात्र दो लिपिक कार्यरत हैं, जबकि विद्युत, प्रकाश, सफाई, गृहकर, जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, डाक आदि सहित कई पटल कार्यरत हैं, जिन पर किसी प्रकार की नियुक्ति नहीं है। ऐसे में यदि इन पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर भेजा जाता है तो पालिका की कार्यप्रणाली बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग की कि यदि कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव किया ही जाना है तो दोनों लिपिकों से शपथ पत्र लिया जाए कि वह सभी पटलों का कार्य स्वयं संभाल लेंगे। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सभासदों ने पूर्व प्रस्ताव को यथावत रखने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभासद शानू जैन, आशीष त्यागी और राहुल पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें