फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : चेतन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : चेतन चौहान
विज्ञापन

मेरठ। होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को होमगार्ड्स कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होमगार्ड कार्यालयों के अंतर मंडलीय निरीक्षण भी कराए जाएंगे। होमगार्ड का मानदेय सरकार ने 702रुपये प्रतिदिन कर दिया है।
मंत्री चेतन चौहान ने जिला कमांडेंट को निर्देश दिए कि वह होम गार्ड्स से कार्य लें। उन्होंने कहा कि कार्यालय के अभिलेखों को ठीक प्रकार से बनाए व उनका व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव करें। उन्होंने कहा कि कोई शिकायत हो तो उन्हें बताए। स्टाफ की यदि कोई कमी है तो उस पर विचार किया जाएगा और नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होम गार्डस कार्यालयों के अंतर मंडलीय निरीक्षण भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कमांडेंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 1975 होम गार्ड्स है। सरकार ने होम गार्ड्स के लिए 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय व उस पर राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते के बराबर महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब होम गार्ड्स को 702 रुपये प्रतिदिन (निर्धारित समयावधि की ड्यूटी) दिया जाता है। इस दौरान एडीसी अशोक चौधरी, इंस्पेक्टर कमलेश चौहान, पीसीपी पाकिजा हबीब सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व होम गार्डस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें