फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीट का झटका...बेहतर तैयारी वाले अभ्यर्थी हुए मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा रद्द होने के निर्णय से विद्यार्थी हैरान, अभिभावकों की भी चिंता बढ़ी
विज्ञापन

मेरठ। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 के रद्द होने के बाद काफी संख्या में छात्रों के साथ ही अभिभावकों की भी चिंता बढ़ गई है। अभ्यर्थियों के परिवारों में निराशा और असमंजस का माहौल है। कई विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने महीनों तक लगातार मेहनत की, सामाजिक कार्यक्रमों और त्योहारों से दूरी बनाई लेकिन अब दोबारा परीक्षा की तैयारी का दबाव उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। परीक्षा रद होने का पता चलने के बाद काफी छात्र अपने कोचिंग संस्थानों में आगे के मार्गदर्शन के लिए पहुंचे।
पहले लगा अफवाह...फिर सच पता चला
रिद्धि जैन सहित अन्य अभ्यर्थियों ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि परीक्षा रद होने की बात सिर्फ अफवाह है लेकिन जब आधिकारिक जानकारी सामने आई तो वे काफी परेशान हो गए। छात्रों ने कहा कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी गई थी और अब फिर से उसी स्तर की तैयारी में उन्हें जुटना होगा।
विज्ञापन

भावुक हो गए छात्र
रिदम सिंह का कहना है कि वह रोजाना कई घंटों तक पढ़ाई करते रहे, परिवार और सामाजिक जीवन से दूरी बनाकर सिर्फ परीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया। ऐसे में अचानक परीक्षा रद्द होने का फैसला उनके लिए बड़ा झटका है। वहीं, नीट की तैयारी कर रहे छात्र राकेश ने कहा कि यह स्थिति किसी भी अभ्यर्थी के लिए सही नहीं है। पहले पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के लिए तमाम खर्च और कड़ी मेहनत लगाई और अब यह हाल चिंताजनक है।

अभ्यर्थियों का भरोसा टूटा
गोल्डी ने कहा परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। पेपर लीक की खबरों ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भरोसा तोड़ा है, जिन्होंने ईमानदारी से तैयारी की। छात्रों का कहना है कि सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए नीट जैसी तैयारी करना और भी संघर्षपूर्ण और कड़ी चुनौती वाला है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को जल्द ही निर्णय लेकर परीक्षा को जल्द दोबारा कराना चाहिए।

परीक्षा रद्द करना छात्रों के हित में बड़ा फैसला : आरडी सारण
कोचिंग संस्थान ज्ञान अन्वेषण के संचालक आरडी सारण ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर के सरकार के निर्णय को छात्रों और अभिभावकों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के हित में साहसिक और बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होना यह साबित करता है कि परीक्षा प्रणाली में बड़ी खामियां मौजूद हैं। इनसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। सारण ने कहा कि वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों और अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेकर तैयारी कराने वाले परिवारों को आर्थिक आघात पहुंचा है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार विवादों में घिर रही एजेंसी के खिलाफ अब केवल सफाई नहीं, बल्कि सख्त जवाबदेही और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सपाई आज करेंगे प्रदर्शन
मेरठ। समाजवादी पार्टी नीट की परीक्षा रद्द होने के विरोध में बुधवार को कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। सपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें