फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में पदक से चूकीं नीरू, टीम हुई डिस्क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- चीन में आयोजित एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले की नीरू पाठक चीन के हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन पदक प्राप्त करने से चूक गईं। उन्होंने टीम इवेंट 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में प्रतिभाग किया और 3:20:24 का समय निकालते हुए दूसरा स्थान भी प्राप्त कर लिया लेकिन तकनीकी कमी के कारण उनकी टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इससे टीम इवेंट में वह पदक से चूक गईं। अब रविवार को 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले में उनसे सभी को पदक की उम्मीद होगी।
इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने 400 मीटर दौड़ में 53.23 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया था। प्रतियोगिता में अब तक वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। नीरू के कोच विशाल सक्सेना ने बताया कि टीम के अन्य खिलाड़ियों की गलती के कारण शनिवार को उनके हाथ पदक नहीं लग सका। नीरू ही नहीं भारतीय टीम को इस इवेंट में पदक प्राप्त नहीं हो सका। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाली 4 गुना 400 मीटर महिला रिले स्पर्धा पर टिकी हैं। इसमें भी नीरू भारतीय टीम का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये हैं नीरू की उपलब्धियां...
एथलीट नीरू पाठक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां रहीं। वर्ष 2025 के अक्तूबर माह में रांची में आयोजित सीनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर में 53.16 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही 4x400 मिक्स रिले और 4x400 मीटर महिला रिले में स्वर्ण के साथ ही 200 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया था। इससे पहले वर्ष 2024 में चेन्नई में हुई जूनियर साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर, 4x400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण, 200 मीटर में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। अगस्त होने वाली जूनियर अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें