फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर पहुंचाएं पार्टी की नीतियां : कर्मवीर गूमी

Sat, 30 May 2026 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल हुए पदा​धिका
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने कहा कि पीडीए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों की आवाज उठाती रही है। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि चौधरी वसीम राजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का समर्थन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महासचिव योगेंद्र जाटव, हारून चौधरी, मास्टर इस्माइल, फरहान, मोहम्मद रफी, जुल्फिकार राना, सनव्वर चौहान, सलमान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मुरसलीन राना और ग्राम प्रधान कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। अंत में सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें