फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीलकंठ और वीसी वायकिंंग्स ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव में क्रिकेट खेलती टीम.....संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ महोत्सव के तहत भामाशाह पार्क में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच हुए, जिसमें नीलकंठ और वीसी वायकिंग्स ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच नीलकंठ नाइटफायर्स और डीडीयूएमसी पैंथर्स के बीच हुआ। इसमें डीडीयूएमसी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 71 रन बनाए। इसमें बलविंदर ने 27 रन का योगदान दिया। नीलकंठ की ओर से पंकज ने 3 व यश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ की टीम ने 7. 3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरा मैच वीसी वायकिंग्स और जेएसएम के बीच हुआ। वीसी वायकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसमें सुशांत ने 62 व शशांक ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसएम की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। वीसी वायकिंग्स ने 35 रन से मैच जीता। तीसरे मैच में नीलकंठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसमें अनुराग ने 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीएसयू की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी। नीलकंठ ने 39 रन से मैच जीता।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड इलेवन ने द ब्लास्टर को 5 विकेट से हराया
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में रविवार को कैंट बोर्ड इलेवन और द ब्लास्टर इलेवन के बीच मैच हुआ, जिसमें कैंट बोर्ड ने 5 विकेट से मैच जीता। द ब्लास्टर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसमें विनीत ने 45 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कैंट बोर्ड की ओर से जगदंबा, अकरम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंट बोर्ड की टीम ने 17वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से आदिल सैफी ने 82 व कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने 24 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच आदि को चुना गया। कैंट बोर्ड सीईओ ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान एई पीयूष गौतम, जेई अवधेश, तनकीब अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव में क्रिकेट खेलती टीम.....संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें