फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। एक युवक से बात करने की मामूली बात और संदेह में सिरफिरे युवक ने काजल की जान ले ली। परिजनों ने कंकाल के आसपास पड़े वस्त्रों से काजल की पहचान कर ली। युवती के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले। पुलिस का मानना है कि शव जंगली जानवरों का खाया होगा और उनकी खींचने से गर्दन, हाथ और पैर अलग हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक उस्तरा मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद किया है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
रविवार सुबह गांव हरदासपुर गढ़ी के जंगल में ईख के खेत से काजल का कंकाल बरामद हुआ तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। भाजपा विधायक ओमकुमार ने मृतका के परिजनों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आरोपी के खिलाफ युवती की हत्या व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया है। ऐहतियातन नगर में पुलिस तैनात कर दी गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह के आधार पकड़ा था आरोपी
पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही सलीम का दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने काजल की हत्या का सारा राज उगल दिया। आरोपी सलीम ने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग था। उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी से वह नाराज था और उसने काजल को ठिकाने लगाने की ठान ली थी।

बिजनौर मर्डर: हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में युवती की हत्या के मामले में विधायक ओमकुमार से वार्ता कर- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें