- शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में आयोजित 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में जिला मेरठ और बागपत के निशानेबाजों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के मुकाबले देर रात तक चले, जिसमें दोनों जिलों के खिलाड़ियों ने अपने सटीक निशानों से शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि थाना फलावदा प्रभारी पूनम जादौन ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में बालक वर्ग में आर्या धामा मेरठ स्वर्ण, अर्जुन बागपत रजत, आरव बागपत ने कांस्य हासिल किया। बालिका वर्ग में मानसी बागपत स्वर्ण, मनु शर्मा मेरठ रजत, अंडर-19 आयु वर्ग 10 मीटर पिस्टल में बालक वर्ग में अभिनव कुशवाहा बागपत स्वर्ण, अंश राणा बागपत रजत, रौनक बागपत कांस्य, बालिका वर्ग में तनु बागपत स्वर्ण, हिमांशी यादव बागपत रजत, अदिति मिश्रा बागपत ने कांस्य झटका। अंडर-19 आयु वर्ग 10 मीटर राइफल में बालक वर्ग पीयूष मेरठ स्वर्ण, वेदांश तोमर बागपत रजत पदक प्राप्त किए।
निर्णायक मंडल के अध्यक्ष एवं शूटिंग कोच कपिल धामा ने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी 10 सितंबर से इसी विद्यालय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचालन भुवन चंद्र शास्त्री ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक जोगेंद्र कुमार धामा, प्रिंसीपल बाबूराम धामा, मोहित तोमर, बबलू सिंह, पीयूष, सचिन कुमार धामा और हिमांशु कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।