फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन कर दिए उपहार

Fri, 19 Oct 2018 02:23 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर जहां मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, वहीं घरों में कन्याओं का पूजन भी किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाया। हवन पूजन किया और कन्याओं को भोजन कराने के बाद उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

 सदर स्थित बंगाली दुर्गाबाड़ी मंदिर में महानवमी पूजन किया गया। पुरोहित शिव प्रसाद चक्रवर्ती और भोलनाथ चक्रवर्ती ने चंडी पाठ किया। सभी ने मां दुर्गा को पुष्प अर्पित किए। धन धान्य स्वास्थ्य और शक्ति की कामना की। इसके उपरांत प्रसाद का भोग लगाया गया। मुख्य यजमान प्रियांश चौधरी, विश्वजीत, सुब्रोतो विश्वास रहे। शाम के समय मां की आरती हुई। रात्रि में परिवारों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। अभिनव में अजय मुखर्जी, उज्जवल चौधरी रहे। इस अवसर पर विश्वास, रीना सेन, अनुपम, रिंकू, अजय आदि रहे। इसके अलावा मां मंशादेवी मंदिर, बाबा औघड़नाथ परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, जागृति विहार स्थित गोल मंदिर, मां चंडी मंदिर आदि सभी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें