फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड ट्रेन के नए नक्शे को एनसीआरटीसी की स्वीकृति, दिल्ली से मोदीपुरम तक अब होंगे 24 स्टेशन

Fri, 20 Jul 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन के एलाइनमेंट के संशोधित ले आउट को एनसीआरटीसी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस नए नक्शे के मुताबिक अब दिल्ली से मेरठ तक इस ट्रेन के कुल 24 स्टेशन होंगे। इस पूरी प्लानिंग में अब इसकी दूरी और मेरठ से दिल्ली के बीच लगने वाले समय को भी फाइनल रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली से मेरठ के बीच  रैपिड ट्रेन चलाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। दरअसल मेरठ से दिल्ली के बीच रोज दो से ढाई लाख लोग सफर कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रस्ताव को तेजी से आगे बढ़या जा रहा है। 

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) इसकी गहनता से समीक्षा कर रहा है। अगस्त माह में इस पर काम शुरू होना है। इसके लिए साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए ट्रैक के पिलर तथा अन्य कार्यों के टेंडर खोल दिए गए। 
विज्ञापन


विदेशी कंपनियों को पछाड़ते हुए ये टेंडर भारतीय कंस्ट्रक्शन कंपनियों केखातों में गए हैं। इसके अलावा चार स्टेशनों की डिजाइनिंग के लिए भी टेंडर हो गए हैं। तैयारी है कि इस प्रोजेक्ट पर जल्दी काम हो।

एनसीआरटीसी ने पहले चरण के लिए मेरठ दिल्ली मार्ग को चौड़ा करना शुरू कर दिया है। डेढ़ किमी मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। एनसीआरटीसी का मानना है जब तक इस ट्रेन का काम शुरू होगा तब तक सड़कों केचौड़ीकरण को फाइनल कर दिया जाए।

Trending Videos

यह है तैयारी

मेरठ की तरफ इस ट्रैक पर दो चरण में काम होगा। पहले चरण की तैयारी पूरी है।  यह काम दूसरी तरफ से शुरू होना है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक काम शुरू किया जाएगा। यह चरण पूरी तरह से मेरठ दिल्ली मार्ग पर है। इसके टेंडर शुरू हो गए हैं। टेक्निल बिड के सत्यापन के बाद कमर्शियल बिड को हरी झंडी मिलेगी । साहिबाबाद से दुहाई तक का ट्रैक लगभग साढे़ 16 किमी का है। दिल्ली रोड के  ऊपर एलीवेटिड होकर यही ट्रेन मेरठ तक आनी है।

अब होंगे 24 स्टेशन
रैपिड ट्रेन के एलाइनमेंट का संशोधित ले आउट बनाकर इसको एनसीआरटीसी को पेश किया गया था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यहां पहले 16 स्टेशन थे। छह स्टेशन और बढ़ाए गए हैं। कुल 22 स्टेशन हो गए। मोदीपुरम और दुहाई में डिपो हैं। चूंकि वहां तक तो ट्रेन जाएगी ही। ऐसे में प्रस्ताव रखा गया है कि इन्हें भी स्टेशन बनाया जाए ताकि भविष्य में इनका इस्तेमाल हो जाए।

दूरी तय
इस नए प्रस्ताव में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड 82 किमी की दूरी तय करेगी। दिल्ली से मेरठ तक पहुंचने में ठीक 55 मिनट लेगी। पहले यह समय साठ मिनट था।
विज्ञापन

भूमि पजन की तैयारी

अगस्त माह में साहिबाबाद में रैपिड के भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है। हालांकि कार्यक्रम को अभी सरकारी रूप से घोषित नहीं किया गया है पर यह तय माना जा रहा है। सीएम योगी भी इस बाबत आ सकते हैं।

मेट्रो का नया नक्शा स्वीकृत हो गया है। अब कुल 24 स्टेशन होंगे। हम तैयारी कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस पर काम शुरू हो जाए। सड़क चौड़ीकरण का काम भी तेज कर दिया गया है- सुधीर कुमार शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी


यह फाइनल स्टेशन किए गए हैं।
दिल्ली से लेकर मेरठ तक अब रैपिड के स्टेशन यह होंगे। इनमें सराय कालेखां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगनर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ ,मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, बृहमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमुपल, एमईएस कालोनी, डौरली, मेरठ नार्थ और मोदीपुरम।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें