फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : डीजीपी के आगमन से पहले प्लान तैयार, 31 जुलाई की रात्रि से होगा रूट डायवर्ट

Thu, 19 Jul 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
kanwar
विज्ञापन

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर 31 जुलाई की रात्रि से भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी के कार्यक्रम से पहले ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहन और रोडवेज बसों का रूट प्लान तैयार कर सभी जिलों के लिए भेजा है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि 9 अगस्त की शिवरात्रि है। आठ अगस्त की रात्रि से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। लाखों की संख्या में कांवड़िए एनएच-58 से होकर निकलते हैं। जिनमें आसपास के जिलों में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि 31 जुलाई से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। एक अगस्त से हाईवे पर वनवे व्यवस्था कर दी जाएगी। वहीं पांच अगस्त से दिल्ली देहरादून हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद हाईवे पर वही वाहन आ जा सकेंगे जो कांवड़ियों के हैं या फिर जिन वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन पास जारी किए हैं।

यह रहेगा रूट

दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार की तरफ जाना है ऐसे वाहन वाहन गाजियाबाद से हापुड़, किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है ऐसे वाहन गंगानगर बैराज, बिजनौर के रास्ते जा सकेंगे। खरखादौ- मेरठ की तरफ वाहन नहीं आ सकेंगे।

देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की तरफ जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर से बहसूमा, मवाना, किठौर के रास्ते हापुड़ होकर आ जा सकेंगे।

देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जाना है। ऐसी बसें कमिश्नरी आवास चौराहे से यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से सोहराबगेट बस अड्डे जा सकेंगी। वहीं वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगी।

मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है। इन वाहनों को किठौर से किला परीक्षतगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर के रास्ते जा सकेंगे।

इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन

kanwar
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मवाना से परीक्षितगढ़, किठौर होकर जा सकेंगे।

देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बिजनौर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी, गढ़ रोड से जा सकेंगे।

मुरादाबाद, गढ़ की तरफ से आने वाले यात्री वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की ओर जाना है ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहा, मवाना, बहसूमा, मीरापुर के रास्ते जा सकेंगे।

बरेली, मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिन्हें शामली, बागपत और करनाल की तरफ जाना है, ऐेसे वाहन गढ़ से सिंभावली, हापुड़, पिलखुवा, डासना, यूपी गेट होकर महाराजपुर चैक पोस्ट दिल्ली लोनी बार्डर से जा सकेंगे।

शामली, करनाल (हरियाणा), बागपत की ओर से आने वाला यातायात जिन्हें मेरठ होकर बरेली, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन दिल्ली लोनी बॉर्डर से महाराजगंज चैक पोस्ट यूपी गेट गाजियाबाद, डासना, हापुड़, सिंभावली व गढ़ के ओर जा सकेंगे। 

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाला यातायात यदि गलती से मेरठ की तरफ आता है तो मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा की तरफ डायवर्ट कर हापुड़ की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक अगस्त से शिफ्ट होंगे बस अड्डे

एक अगस्त से रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डे शिफ्ट किए जाएंगे। दिल्ली रोड स्थित भैसाली बस अड्डे पर कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा। भैसाली बस अड्डे को गढ़ रोड पर सोहराबगेट बस अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के लिए आने जाने वाली रोडवेज बसें सोहराबगेट से ही संचालित होंगी। गांधी आश्रम से हापुड़ अड्डे की तरफ कोई भी बस नहीं आ सकेगी। मवाना बस अड्डे को शहर से बाहर मवाना रोड पर गंगानगर थाने के पास शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मवाना और बिजनौर के लिए आने जाने वाली प्राइवेट बसें गंगानगर थाने के पास से संचालित होंगी। बागपत बस अड्डा बागपत रोड पर फ्लाईओवर के पास शिफ्ट किया जाएगा। बागपत के लिए बसें फ्लाईओवर के पास से ही संचालित होंगी। बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसें रोहटा रोड बाईपास से चलेंगी। सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर से चलेंगी। हापुड़ रोड पर हापुड़, बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें एल ब्लॉक पुलिस चौकी से चलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें