फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में एनसीसी ने मनाया संविधान दिवस, निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया। यह कार्यक्रम कृषक इंटर कॉलेज व कृषक पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ। संविधान विषय पर भाषण व क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। साथ ही एक जागरुकता प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी को प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और कर्नल शैली मलहोत्रा ने हरी झंडी दिखाई। रैली कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर फलावदा रोड, डाकखाना, सुभाष चौक, हस्तिनापुर रोड होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। एनसीसी कैडेट्स ने तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों को प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेट्स को प्रमाणपत्र दिए गए।
कर्नल शैली मलहोत्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान का पालन करना चाहिए। उन्हें इसके मूल सिद्धांतों से परिचित होना आवश्यक है। आयोजन में मेजर तनुज कुमार, लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा, द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी, सूबेदार चंचल सिंह, नायब सूबेदार अजय कुमार व हवलदार सारंग देशवाल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें