फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता रैली

सार

कंकरखेड़ा में डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस पहल से स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा। डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को स्वच्छता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना तथा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर गोविंदपुरी, नंदपुरी, चौक मोहल्ला, मेहंदी मोहल्ला से होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर स्वच्छता संबंधी नारे लगाए। कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार शर्मा ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। एनसीसी अधिकारी सुबोध कुमार ने भी छात्रों को स्वच्छता के प्रति सतर्क रहने तथा दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया। इस दौरान श्रीकांत, पीएस रेड्डी, नम्रता शर्मा, भारतवीर, बिजेंद्र कुमार, सोहनवीर सिंह, जंग बहादुर पटेल, युधिष्ठिर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें