फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारी निकेतन में महिलाओं और बेटियों का किया जागरूक

सार

मेरठ में जिला जज, डीएम और एसएसपी ने विभिन्न देखरेख संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिलाओं, बच्चियों और बच्चों से संवाद कर सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्टाफ व अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- जिला जज, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार सुबह जिला जज संजीव पांडे, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा ने जिला कारागार, राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, बालगृह व नारी निकेतन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नारी निकेतन में महिलाओं और बेटियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

जिला कारागार में चिकित्सा कक्ष, शिशु सदन व विधिक साक्षरता केंद्र का जायजा लिया गया। महिला बैरक में बंदियों से वार्ता कर खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी हेतु वकीलों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर उनके भोजन, दवाइयों, खेलकूद व पेशी की स्थिति जानी। सूरजकुंड बालगृह पहुंचकर जिला जज व डीएम ने बच्चों से पढ़ाई, खान-पान व स्वास्थ्य सुविधाओं पर संवाद किया और शिशु सदन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन में अधिकारियों ने महिलाओं व बच्चियों से बातचीत की तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सतेन्द्र सिंह सहित संबंधित संस्थानों का स्टाफ व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें