फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरीं एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर के जरिए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। एनसीसी की सीनियर विंग की 50 कैडेट्स ने पोस्टर और जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।
कैडेट्स ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अंबिका देवी ने कहा कि जिस तरह घुन अनाज को अंदर से खोखला कर देती है, उसी तरह नशा भी धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर और जीवन को प्रभावित करता है। स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के लिए नशे से दूर रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बटालियन के हवलदार राजकुमार सिंह और हवलदार एनके साहू मौजूद रहे। अंत में सभी 50 एनसीसी कैडेट्स ने समाज को नशामुक्त बनाने और नशे की कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें