फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर टीबी के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
सरधना। दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के परिसर में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावध
विज्ञापन
- पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बताए टीबी से बचाव के उपाय, ग्रामीणों को दी मुफ्त इलाज की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के परिसर में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने जनजागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और मुफ्त उपचार के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर, कॉलेज के प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती और एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने टीबी की रोकथाम और इससे बचाव को लेकर संदेश दिए। इसके बाद निकाली गई जागरूकता रैली में एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स हाथों में पोस्टर और जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट्स ने ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देने के साथ ही इसके मुफ्त इलाज के बारे में बताया। साथ ही टीबी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। रैली के दौरान कैडेट्स ने टीबी हारेगा, देश जीतेगा और नियमित दवा खाएं, टीबी को दूर भगाएं जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। कैडेट्स ने ग्रामीणों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित दवा लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें