फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

विज्ञापन
बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज एनसीसी कैडेट्स की फोटो सूत्र स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट योगेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कैडेट्स हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में पहुंचे तथा लोगों से। साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
कैडेट्स ने स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ समाज स्वच्छता अपनाएं बीमारी दूर भगाएं और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डाला और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट योगेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रथम अधिकारी अतुल देव गौतम, एनसीसी अधिकारी सूबेदार चंचल सिंह, हवलदार मोहित कुमार तथा कैडेट्स हिमांशु, हर्ष, आयुष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें