फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैंप में सम्मानित किए कैडेट्स   

Fri, 09 Sep 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
एनसीसी कैंप के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते कैडेट्स और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राहुल पुनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप 259 का बृहस्पतिवार को भगत लाइन में समापन हुआ। ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर यशपाल सिंह ने कैडेट्स को सम्मानित करने के साथ ही देश भक्ति को लेकर उनके जज्बे को सलाम किया। लेफ्टिनेंट अंजुला राजवंशी ने कैंप की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमरदीप त्यागी ने इंटर ग्रुप कंपीटीशन और थल सैनिक कैंप के कैडेट्स को निर्देशित किया। आर्टिकल राइटिंग में पूजा आर्य और ज्योति को गोल्ड दिया गया। सुजाता, अलिशा को सिल्वर मेडल दिया गया। पोस्टर मेकिंग में खुशनुमा, शिवानी सैनी को गोल्ड प्रदान किया गया। निशा और मीनाक्षा को सिल्वरदिया गया। म्यूजिकल चेयर में रितू को गोल्ड व  ईशा को सिल्वर मेडल दिया गया। इसी तरह से खो खो के अंदर भारती, रितू, मधु, सोनिया और मनीषा को गोल्ड दिया गया।

क्वीज प्रतियोगिता में मीनाक्षी पंवार, नेहा, स्वेता, मीनाक्षी, शिवानी व नेहा को गोल्ड मेडल दिया गया। ड्रिल में नेहा व उनकी टीम को गोल्ड दिया गया, जबकि  ग्रुप डांस में निशु, उनकी टीम को गोल्ड दिया गया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी कैडेट्स को गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल प्रदान किये गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें