सरधना। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में बुधवार को एनसीसी के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान पोस
सरधना। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में बुधवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने स्वच्छता अभियान पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए।
प्रतियोगिता का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती, एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी और बटालियन की वरिष्ठ जीसीआई सीमा ने मार्गदर्शन किया। कैडेट्स ने पोस्टरों से स्वच्छता से जुड़े विभिन्न संदेश प्रस्तुत किए। कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को स्वच्छ बनाने के साथ ही लोगों को जागरुक करना है। उन्होंने कैडेट्स से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कैडेट्स को न गंदगी करेंगे, न करने देंगे्र का मंत्र देते हुए आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।