फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की नोट ऐप से सुने प्रधानमंत्री का भाषण, लोगों में हो रही तरह-तरह की चर्चा

Sun, 20 Nov 2016 01:53 AM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनो एक ऐसा एप चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके सामने  2000 और 500 रुपये का नया नोट लाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो का भाषण चलने लगता है। वीडियो में प्रधानमंत्री द्वारा 8 नवंबर 2016 की रात दिए गए भाषण के अंश हैं।
विज्ञापन

नोटबंदी की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने 8 नवंबर की रात 8 बजे एक घंटा 38 मिनट 2 सेकेंड का भाषण दिया था। हाल ही में बंगलुरू के बारा स्कल स्टूडियो ने मोदी के नोट नाम से एक एप तैयार किया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के होम पेज पर ही 500 का नया और 2000 रुपये का नोट स्कैन करने का ऑप्शन दिया गया है। कैमरा ऑन होने पर नोट को देखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू हो जाता है। यह भाषण अंग्रेजी में दिया गया है। एप की खासियत यह है कि नोट के किसी भी हिस्से को स्कैन करते ही एक्टिव हो जाता है।
पुराने नोट पर एक्टिव नहीं होता एप
एप की खास बात यह है कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट पर वह एक्टिव नहीं होता है।  इन दिनों एटीएम से निकल रहे 100 रुपये के नोट पर भी एप में कोई हलचल नहीं होती है। एप को चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें