नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी चुनाव हारीं
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी शबा सिद्दीकी चुनाव हार गई हैं। शबा सिद्दीकी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। शबा 791 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। भाजपा की बाला त्यागी 8959 वोट लेकर जीतीं। जबकि कांग्रेस की रिहाना 7208 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। अपने ही घर में नहीं चला नवाजुद्दीन का जादू। सिद्दीकी ने अपनी भाभी के लिए प्रचार किया था।
गौरतलब है कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई की पत्नि शबा सिद्दीकी बुुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रही थीं। इसके लिए सिने अभिनेता वोट मांगने और सभा आए थे। नवाजुद्दीन खुली कार में सवार होकर अपनी भाभी के समर्थन में रोड शो किया था। जुलूस के बाद एक बैंक्वेट हॉल में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उनके छोटे भाई की पत्नी शबा सिद्दीकी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रही थीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/