फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नव्या की गेंदबाजी से पंचवटी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद में चल रहे अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और नेहरू क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी की टीम ने सात विकेट से मैच जीता। नव्या ने टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

नेहरू क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 107 रन बनाए। इसमें पंचवटी की ओर से नव्या ने गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट प्राप्त किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने हुए पंचवटी की टीम ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें इशांत ने टीम की ओर से नाबाद 59, हर्ष ने 34 रन की पारी खेली। नेहरू एकेडमी की ओर से असद ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच नव्या को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें