फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवन के साथ बंगाली दुर्गाबाड़ी में नवरात्र अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सदर दुर्गाबाड़ी में दुर्गापूजा प्रारम्भ करने से पहले हवन करते बंगाली समाज के लोग.
विज्ञापन
- मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं ने किया गुणगान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी में शारदीय नवरात्रि पर धर्म और आस्था से ओतप्रोत एक दिव्य अनुष्ठान हुआ। मंदिर में विधि विधानपूर्वक हवन और शाम को मां दुर्गा का बोधन (प्राण-प्रतिष्ठा) सम्पन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था के साथ आहुति अर्पित की और मां दुर्गा के शुभ आगमन के लिए प्रार्थना की गई। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मां को आभूषणों से सुसज्जित किया गया।
समिति के प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने बताया कि मां दुर्गा का स्वरूप शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। महिषासुर का संहार करने के लिए मां दुर्गा का अवतरण हुआ। बंगाली दुर्गाबाड़ी में स्थापित प्रतिमा भी इसी दिव्य स्वरूप का दर्शन कराती है। शारदीय नवरात्रि का यह पर्व हमारे समुदाय में मिलन, श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय संगम है। समिति अध्यक्ष डॉ. सुब्रतो सेन ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी संस्कृति एवं एकता का प्रतीक है। मां दुर्गा की उपासना हमें सीख देती है कि जब हम सब मिलकर प्रयास करते हैं तो किसी भी प्रकार की बुराई पर विजय पाना संभव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के पूजा सचिव नोवेंदु राय चौधरी, अजय मुखर्जी, अमिताभ मुखर्जी, पापिया सान्याल, रिंकू नियोगी, सुभ्रा मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, रीना सेन, लिपिका, ईवा गांगुली, दीप्ति चौधरी, अल्पना चक्रवर्ती, प्रीति राय, बिजन दास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें