- औघड़नाथ मंदिर में हुआ माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। औघड़नाथ मंदिर प्रांगण में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। भजन गायक स्वामी बुद्धि राजा ने ऐसी लिखी तक़दीर मेरी, मैं तेरा शुक्र मनाता रहूं, तेरे दर का दीवाना हूं मैया, तेरी ही भेंटें गाता रहूं...जैसे भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मां भाग जगा देगी, मां कष्ट मिटा देगी, मां को इतर चढ़ाया करो...जैसे भजन भी सुनाए।
कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मां के चरणों में आस्था और विश्वास ही शक्ति का स्रोत है। मां के आशीर्वाद से ही उन्हें भी सेवा पथ पर अग्रसर रहने का अवसर मिला। उधर, लालकुर्ती शक्तिधाम मंदिर में देवी मां का गुणगान किया गया। स्वामी नीरज मणि ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। ज्योति प्रचंड के बाद उन्होंने मां की भेंट गाई। श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में तूने मुझे बुलाया शेरावालिये...भजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। पूजन पंडित सुधीर वाजपेयी ने किया। यजमान कल्पना, डोली, अन्नू रहीं।