फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवरात्र शुरू, जयंती माता शक्तिपीठ पर उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्र शुरू हुए। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। वे प्रकृति की दिव्य शक्ति का स्वरूप मानी जाती हैं। नवरात्र के प्रथम दिन उनकी आराधना से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। इससे आध्यात्मिक बल भी प्राप्त होता है। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। पहले दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


जयंती माता शक्तिपीठ का पौराणिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दक्ष यज्ञ में माता सती के देह त्याग के बाद भगवान शिव विचरण करने लगे थे। सृष्टि के संतुलन के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर को खंडित किया। मान्यता है कि जयंती माता शक्तिपीठ का संबंध इसी पौराणिक आख्यान से जुड़ा है। द्वापर युग में माता को पांडवों की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है। इस मंदिर से देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़े हुए हैं। नवरात्रों के अवसर पर यहां विशेष कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन


कर्ण मंदिर में भी नवरात्र की पूजा
कस्बे के प्राचीन कर्ण मंदिर में भी नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू हुई। मंदिर के महंत शंकर देव महाराज ने बताया कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से आराधना की जाएगी। इस दौरान जयंती माता शक्तिपीठ में पंडित सुरेश शर्मा, पंडित चंद्रप्रकाश शुक्ला और पंडित रोहित शर्मा मौजूद रहे। पंडित चेतन शर्मा, पंडित शिवम शर्मा और पंडित मोहित शर्मा भी उपस्थित रहे।

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें